Khali viral video : मशहूर रेसलर और बीजेपी नेता दलीप राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ (The Great Khali) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Khali viral video) हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में फिल्लौर के पास लाडो टोल प्लाज़ा के कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। वह जालंधर से करनाल जा रहे थे, तभी यह विवाद हुआ। वीडियो में खली कुछ टोल कर्मियों से बहस करते नज़र आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में खली किसी को थप्पड़ मारते नज़र नहीं आ रहे हैं। (Khali slapped a toll worker in Punjab)
टोल कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने खली से उनका पहचान पत्र मांगा, जिस पर उन्होंने थप्पड़ मार दिया। वहीं खली ने भी टोल कर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टोल कर्मी उनके साथ गाड़ी में बैठ कर फोटो खिंचवाना चाहते थे, जब उन्होंने इनकार किया तो टोल कर्मी उनके साथ बतमीजी पर उतर आए।
Khali viral video
Khali viral video : जब खली और टोल कर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया तो टोल कर्मियों ने पुलिस को बुला लिया। टोल कर्मियों ने पुलिस से खली की शिकायत कर बताया कि उन्होंने मारपीट की है। खली का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में बनी है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाया कर मामला शांत करा दिया। फिर खली टोल प्लाजा से निकल गए।
‘द ग्रेट खली’ के दुनियाभर में मशहूर का असली नाम दलीप सिंह राणा है। वह हिमाचल के सिरमौर जिले के एक छोटे से गांव घिरईना के रहने वाले हैं। वह कई हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्मों और टेलिविजन शो में भी काम कर चुके। पंजाब चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। हैं। वह जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी चलाते हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर खली ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। WWE रेसलिंग में करियर बनाने से पहले वह पंजाब पुलिस में थे।
- कौन हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जानिए इन 5 बिंदुओ में
- Eknath Shinde होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यंत्री, Devendra Fadnavis ने की बड़ी घोषणा!
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।