Tamilnadu gang raped : तमिलनाडु के कुड्डालोर में गैंगरेप की एक भयानक ख़बर आई है। यहां तीन लड़को ने एक युवती के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो वायरल कर दिया। (Tamilnadu gang raped) लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है।इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लड़की से पूछे जाने पर बताया कि मई महीने में उसने अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में परिवार वालों को बिना बताए गई थी।
स्कूल कैंपस के अंदर आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ दूसरों लड़कों ने लड़की का वीडियो बना लिया। फिर वो लड़के वीडियो दिखाकर लड़की ये कहते हुए डराने लगे कि उसके माता-पिता को ये वीडियो दिखाएंगे। लड़के उसे अपने साथ अपने घर आने के लिए कहा। लड़की ने बार-बार उनसे वीडियो हटाने का अनुरोध किया, लेकिन वो नहीं माने।
लड़की जब लड़कों के ब्लैक मेल करने पर घर के अंदर घुसी तो उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। तीनों आरोपियों ने इस दौरान गैंगरेप का वीडियो भी बनाया और लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को ये बताया तो वीडियो को पूरे स्कूल में वायरल कर देंगे। लड़की डिप्रेस हो गई और उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया।
लड़की की हालात देख जब माता-पिता को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। नाबालिग होने के कारण आरोपियों को जेल की बजाए निगरानी गृह भेजा गया है। है। पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो स्कूल के अन्य छात्रों के साथ साझा किया गया।
- कौन हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जानिए इन 5 बिंदुओ में
- Eknath Shinde होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यंत्री, Devendra Fadnavis ने की बड़ी घोषणा!
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।