Why does cloudburst occur : जम्मु-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को गुफा के पास (Amarnath cave area) अचानक बादल फटने (Amarnath cloudburst) से कम से कम 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 40-50 लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। बादल फटने के बाद पहाड़ों के ऊपर से अचानक मलवे के साथ पानी नीचे की ओर गिरा जिसके कारण दर्जनों लोग पानी के तेज़ बहाव में बह गए। पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) भारतीय सेना, ITBP और अन्य सैन्य बल राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। फिलहाल अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।
बादल क्यों फटते हैं
Why does cloudburst occur
जब किसी इलाक़े में एक घंटे में 10 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने लगती है तब इसको बादल का फटना कहा जाता है। दुर्गम क्षेत्र और पहाड़ी जगहों पर ऐसी घटनाएं जानलेवा साबित होती हैं। मैदानी इलाकों में बादल फटना उतना घातक नहीं होता। पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं।
What is Cloudburst & Why does cloudburst occur
- बारिश के दौरान जलवायु परिवर्तन की वजह से ऐसी घटनाएं लगातार घटती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हमेशा जानलेवा साबित होती हैं। खासकर मानसून के सीज़न में नमी के साथ बादल उत्तर की ओर बढ़ते हैं और हिमालय पर्वत उनका रास्ता रोकता है। फिर जैसे ही कोई कोई गर्म हवा का झोंका इन बादल से टकराता है तो बादल फट जाते हैं। पानी का एक सैलाब अचानक से गिर जाता है।
- बादल फटने की घटना को आप यूं भी समझ सकते हैं। जब किसी गुब्बारे में पानी भरता जाए और वो अचानक से फट जाए। तब उसका सारा पानी एक साथ गिर जाता है। वैसे ही बादल फटने की घटना भी होती है। उसका बहाव इतना अधिक होता है कि उसकी राह में जो कुछ भी आता है वह सबको बहा ले जाता है।
बादल फटने को लेकर रिसर्च और स्टडीज तो मिल जाएंगे लेकिन क्या आपने इसका देखा है। हाल ही में एक फोटोग्राफर ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया था। ऑस्ट्रिया में स्थित मिलस्टैट झील के ऊपर बादल फटने की घटना को फोटोग्राफर पीटर मायर ने अपने कैमरे में कैद करने में कामयाब रहे थे।
A stunning cloudburst over Lake Millstatt, Austria captured by photographer Peter Maier. pic.twitter.com/7vUVnePvBD
— Wonder of Science (@wonderofscience) July 5, 2022
बादल फटने की घटनाएं क्यों बढ़ती जा रहीं
Why are cloudburst incidents increasing?
- बारिश के दौरान गर्म हवा क्षेत्र विशेष में बादल फटने की वजह बनती है
- अनेक परियोजनाओं के निर्माण के लिए हज़ारों पेड़ों का काटना
- बादलों के रास्ते में अवरोध पहाड़ और गर्म हवा एक कारण है
- ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के लिए जंगलों पर दबाव
- शहरीकरण का बढऩा, जिससे तापमान बढ़ रहा है
बादल फटने से देश में कब-कब आई बड़ी आपदाएं
- अगस्त साल 2010 में लेह में बादल फटा था और भारी तबाही थी
- 16-17 जून, साल 2013 में केदारनाथ में बादल फटने से करीब 5 हजार लोग मारे गए थे
- 11 मई साल 2016 में शिमला के पास सुन्नी में बादल फटा, भारी तबाही
- 14 अगस्त साल 2017 में पिथौरागढ़ जिले के मांगती नाला के पास बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई लापता हो गए थे
Why does cloudburst occur : अधिकतर बादल फटने की घटनाएं पहाड़ी क्षेत्रों में क्यों होती है? क्योंकि पहाड़ी इलाकों में पानी से भरे बादल पहाड़ों में फंस जाते हैं। पहाड़ों की ऊंचाई बादलों को आगे नहीं बढ़ने देती है। जिस कारण अचानक से ही एक स्थन पर बारिश शुरू हो जाती है। पहाड़ों से पानी गिरकर नीचे की ओर आता और बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। यही अमरनाथ यात्रा के दौरान अमरनाथ गुफा में हुआ। पानी तेज़ी से नीचे आया और दर्जनों लोगों को बहा ले गया।
- कौन हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जानिए इन 5 बिंदुओ में
- Eknath Shinde होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यंत्री, Devendra Fadnavis ने की बड़ी घोषणा!
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।