प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अरेस्ट किए गए दिल्ली सरकार के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है। वायरल तस्वीर में सत्येंद्र जैन घायल नज़र आ रहे हैं। उनके मुंह से खून निकलता दिख रहा है। इसी तस्वीर इन अटकलों को हवा दी जारी है कि ईडी की मार से उनके मुंह के खून निकल आया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ” सत्येंद्र ईडी की हिरासत में हैं। मेरा उनसे संपर्क नहीं है। फिलहाल मैं इस तस्वीर पर कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं। उन्हें कल अस्पताल ले जाया गया था।
ये वो इंसान है जिसने मोहल्ला क्लीनिक बनाया है।
— Vikas Yogi (@vikaskyogi) June 9, 2022
लोगों की ईमानदारी से सेवा की है ।
भाजपा वालों एक दिन भगवान सबका हिसाब करेगा। 🙁 pic.twitter.com/2Fzp36Yo5i
सत्येंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हैं। जब से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तब से ही लोग उनके समर्थन में लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली को मोहल्ला क्लीनिक देने वाला शख्स का ईडी ने ये हाल कर दिया। ये बेहद शर्मनाक है। जांच के नाम पर तानाशाही करते हुए और प्रताड़ना दी जा रही है।
आप नेता संजय सिंह ने ट्विट कर लिखा कि ये वो शख़्स है जिसने देश को मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल दिया। पांच फ्लाईओवर्स के निर्माण में दिल्ली की जनता का 300 करोड़ रु बचाया। सत्येंद्र जैन कीये तस्वीर मोदी और उनकी मैना (ED) पर काला दाग है। ये देश तुम लोगों को कभी माफ़ नहीं करेगा।
ये वो शख़्स है जिसने देश को मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल दिया 5 Flyover के निर्माण में दिल्ली की जनता का 300 करोड़ रु बचाया।@SatyendarJain की ये तस्वीर मोदी और उनकी मैना (ED) पर काला दाग है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 10, 2022
ये देश तुम लोगों को कभी माफ़ नही करेगा। pic.twitter.com/ejO4KcLLFb
आपको बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। वे 13 जून (सोमवार) को ईडी की हिरासत में रहेंगे। सीएम केजरीवाल ने केंद्र में भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि वह जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके पार्टी नेताओं को फर्जी आरोपों में फंसा रही है।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।