Why shinzo got shot : जापान के EX-PM शिंजो आबे को एक चुनावी सभा के दौरान शुक्रवार को सीने में गोली मार दी । उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनको बचाने की हर कोशिश जारी है। गोली लगने के बाद उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। जापान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, संभवतः गोली लगने के बाद वे उनको कार्डियक अरेस्ट पड़ गया।
शिंज़ो आबे को क्यों मारी गई गोली
Why shinzo got shot
एनएचके के अनुसार, हमलावर की पहचान 41 साल के तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, हमलावर तेत्सुया ने पुलिस से कहा है कि वो शिंज़ो आबे से असंतुष्ट थे और उनकी हत्या करना चाहते थे। आज मौका मिला तो गोली मार दी।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से एनएचके ने बताया है, “संदिग्ध सेल्फ डिफेंस फ़ोर्स का पूर्व मेंबर है और इसने हैंडमेड गन से गोली मारी है। 2005 तक इसने तीन साल सेल्फ डिफेंस फ़ोर्स में काम किया था।”
फिलहाल पुलिस लगातार हमलावर से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। साथ ही तमाम एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावर फोटो खींचने के बहाने आबे के करीब आया। फिर उसने फायर कर दिया। आबे को पीछे से दो गोली मारी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर यामागामी तेत्सुया पहले मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था।
- कौन हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जानिए इन 5 बिंदुओ में
- Eknath Shinde होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यंत्री, Devendra Fadnavis ने की बड़ी घोषणा!
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।